BJP छोड़ JJP में शामिल हुए बब्लू खटाना का बड़ा बयान, भव्या बिश्नोई और पार्टी पर साधा निशाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता बब्लू खटाना ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा का साथ छोड़ जेजेपी (JJP) का दामन थाम लिया है. 'हरियाणा तक' से बातचीत में उन्होंने दुष्यंत चौटाला की नीतियों पर भरोसा जताते हुए विधायक भव्या बिश्नोई और भाजपा नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा.
ADVERTISEMENT

बब्लू खटाना
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता बब्लू खटाना ने पार्टी का साथ छोड़ जननायक जनता पार्टी (JJP) का दामन थाम लिया है. 'हरियाणा तक' (Haryana Tak) के साथ एक खास बातचीत में बब्लू खटाना ने भाजपा छोड़ने की वजहों का खुलासा किया और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्या बिश्नोई समेत पार्टी नेतृत्व पर जमकर हमला बोला.
