Badshah के नए गाने 'Tateeree' पर मचा बवाल: FIR की मांग, महिला आयोग ने भेजा समन; जानें क्या है पूरा विवाद
बादशाह के नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) पर अश्लीलता फैलाने और सरकारी स्कूल की छात्राओं के गलत चित्रण का आरोप. हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन, सीएम नायब सैनी से की गई बैन की मांग.
ADVERTISEMENT

बादशाह के रैप का हो रहा विरोध.
मशहूर बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर हरियाणा में तीखा विरोध शुरू हो गया है. गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए हरियाणा महिला आयोग और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं.