बहादुरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वालों का पुलिस ने किया 'तगड़ा इलाज', मुठभेड़ में लगी गोली!

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दो फरार आरोपियों मोहित और दीपक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. कसार गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और आरोपी मोहित के पैर में गोली लग गई.

ADVERTISEMENT

bahadurgarh
bahadurgarh
google news

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इन बदमाशों ने मंगलवार को एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी.