शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Bhagwant Mann ने हुसैनीवाला में शहीद दिवस पर Bhagat Singh, Rajguru और Sukhdev को श्रद्धांजलि दी, रंगला पंजाब बनाने का संकल्प दोहराया और विरासत परिसर का शिलान्यास किया.
ADVERTISEMENT

Punjab CM Bhagwant Mann
फिरोजपुर के हुसैनीवाला में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीदों के सम्मान में उनके सपनों का 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए यहां ऐतिहासिक राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया और 24.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हुसैनीवाला विरासत परिसर का शिलान्यास किया गया.