भिवानी में हनीट्रैप का खौफनाक खेल, 62 साल के बुजुर्ग को फंसाने की साजिश, मां-बेटा निकले मास्टरमाइंड
भिवानी पुलिस ने एक 62 वर्षीय बुजुर्ग को झूठे रेप केस में फंसाकर 5 लाख रुपये वसूलने की कोशिश कर रहे हनीट्रैप गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बुजुर्ग की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाकर मां-बेटे और एक महिला वकील को रंगे हाथों पकड़ा.
ADVERTISEMENT

हरियाणा
हरियाणा के भिवानी में पुलिस ने एक ऐसे शातिर हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मासूम लोगों को झूठे केस में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करता था. इस गिरोह ने 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया, लेकिन बुजुर्ग की बेटी की सूझबूझ और पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. पुलिस ने इस मामले में एक मां-बेटे और एक महिला वकील समेत चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.