भिवानी: महिला टीचर मनीषा केस में आया बड़ा अपडेट, CBI ने परिवार को बताया आगे क्या होने वाला है, अब 14 अगस्त पर टिकी नजरें
Bhiwani Teacher Case Status : भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की संदिग्ध मौत के मामले में करीब एक साल बाद जांच ने नया मोड़ लिया है. सीबीआई अधिकारियों ने परिजनों से लंबी बैठक कर जांच की प्रगति पर चर्चा की और 14 अगस्त को अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की जानकारी दी. अब परिवार की उम्मीदें उसी दिन पर टिकी हैं.
ADVERTISEMENT

एक साल बाद मनीषा केस में आया बड़ा अपडेट
Bhiwani Teacher Manisha Case: हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले में करीब एक साल से सीबीआई जांच का इंतजार कर रहे परिजनों को अब उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है. मृतका के पिता संजय और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की भिवानी में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों (एसपी और डीएसपी) के साथ करीब डेढ़ घंटे तक विस्तृत बैठक हुई. इस मुलाकात के दौरान मामले की जांच को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के बाद सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट 14 अगस्त को अदालत में पेश की जाएगी, जिससे परिजनों को जल्द जांच में प्रगति की उम्मीद बंधी है.
