भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अंजली राघव से मिली माफी, लेकिन पर पीआर टीम के 3 सदस्यों पर गिरी गाज, जानिए क्या था वायरल वीडियो विवाद

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने पवन सिंह को स्टेज शो विवाद में माफ कर दिया है लेकिन उनकी पीआर टीम पर फोटो पोर्न साइट्स पर डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

अंजली राघव
अंजली राघव
google news

हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अंजलि राघव और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश होकर अंजलि राघव ने पवन सिंह को इस पूरे मामले में क्लीन चिट दे दी है, लेकिन उनकी पीआर टीम के तीन सदस्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.