मामन खान की गिरफ्तारी पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, बोले- "बेकसूर को फंसाया जा रहा है, राज्यपाल से की शिकायत"

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा की कानून व्यवस्था को देश में सबसे खराब बताया है और कांग्रेस विधायक मामन खान पर यूएपीए की कार्रवाई को बेकसूरों को फंसाने वाली साजिश करार दिया है.

ADVERTISEMENT

भूपेंद्र हुड्डा
भूपेंद्र हुड्डा
google news

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, यूएपीए (UAPA) के तहत हो रही गिरफ्तारियों और जननायक जनता पार्टी (JJP) की हालिया गतिविधियों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने साफ कहा कि आज हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है.