'मैंने कहा दूर हो जाओ, लेकिन...' पहली बार सामने आईं शिवानी चौहान, बताया टक्कर से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ था, देखें VIDEO
Gurugram Biker Girl Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले में बाइकर गर्ल शिवानी चौहान ने पहली बार ऑन-कैमरा इंटरव्यू में हादसे का पूरा सच बयां किया है. शिवानी ने आरोपी कल्याण बैंसला के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने गाड़ी में परिवार होने की बात कही थी.
ADVERTISEMENT

शिवानी चौहान ने बयां की गुरुग्राम हादसे की दास्तान.
Biker Girl Shivani Chauhan Interview: हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए चर्चित हिट एंड रन मामले में पीड़िता बाइकर गर्ल शिवानी चौहान (Shivani Chauhan) ने पहली बार ऑन-कैमरा इंटरव्यू में हादसे का पूरा आंखों देखा हाल बयां किया है. हरियाणा तक के साथ खास बातचीत में शिवानी ने आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला (Kalyan Bainsla) के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने कार में परिवार और बहन के मौजूद होने की बात कही थी.
