शादीशुदा BJP नेता की महिला इन्फ्लुएंसर संग तस्वीरें वायरल होने से मचा बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा के रेवाड़ी में BJP जिला प्रमुख मनोज यादव की एक महिला के साथ वायरल तस्वीरों ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. कांग्रेस नेत्री दीपिका लवली यादव ने गंभीर आरोप लगाए, जबकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुदेश यादव ने तस्वीरों को AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरें बताते हुए FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

 Manoj Yadav news,
Manoj Yadav news,
google news

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता मनोज यादव की एक महिला के साथ कुछ बेहद निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. तस्वीरें वायरल होते ही राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस की महिला नेत्री दीपिका लवली यादव ने एक वीडियो जारी कर मनोज यादव पर बेहद संगीन और गंभीर आरोप लगाए हैं.