राम रहीम के बाद अब संत रामपाल के दरबार में पहुंचे BJP नेता, विधायक रणधीर पनिहार ने दंडवत होकर लिया आशीर्वाद

Haryana Politics News: हरियाणा की राजनीति में डेरों और संतों का प्रभाव एक बार फिर चर्चा में है. राम रहीम के बाद अब भाजपा नेताओं का रुख संत रामपाल के दरबार की ओर बढ़ता दिख रहा है. नलवा से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार का संत रामपाल के सामने दंडवत प्रणाम करते वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Randhir Panihar
BJP MLA Randhir Panihar
google news

हरियाणा की राजनीति में डेरों और संतों का प्रभाव हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. हाल ही में राम रहीम के बाद अब सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल के पास भी भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार संत रामपाल के सामने नतमस्तक होते दिखाई दे रहे हैं. इस मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है और इसे आगामी चुनावों के मद्देनजर वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.