'एसपी को बुला ले...' कैथल में BJP पार्षद और चौकी इंचार्ज आमने-सामने, जानिए आधी रात में क्यों मचा बवाल?

Kaithal BJP Parshad: हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी में बीजेपी के मनोनीत पार्षद अमित सैनी और चौकी इंचार्ज एएसआई ऋषि के बीच सड़क पर ही तीखी बहस हो गई. पुलिस का आरोप है कि पार्षद सड़क पर शराब और डीजे रखकर हुड़दंग कर रहे थे, वहीं पार्षद ने पुलिस पर थाने में मारपीट का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

कैथल में BJP पार्षद और ASI में देर रात तीखी बहस
कैथल में BJP पार्षद और ASI में देर रात तीखी बहस
Google CTA

Kaithal BJP Parshad: हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ आधी रात को भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत पार्षद और पुलिस चौकी इंचार्ज के बीच सड़क पर ही तीखी बहस हो गई. सड़क पर शराब की बोतलें रखकर डीजे बजाने और हुड़दंग करने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद काफी बढ़ गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.