'हरियाणा में होगा बीजेपी का सफाया, कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी,' भूपिंदर सिंह हुड्डा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Haryana Election: AAP के मैदान में उतरने और चुनावी मुकाबले को बहुकोणीय बनाने के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कि लड़ाई पूरी तरह से कांग्रेस और भाजपा के बीच है.
ADVERTISEMENT

Former Haryana CM Bhupinder Hooda in exclusive interview with India Today TV.
Haryana Election: अगले महीने हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने है. चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा चरम पर है. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस इन्हीं दोनों दलों के बीच मुकाबला होना है. 10 सालों से सत्तारूढ़ बीजेपी अपनी साख बचाने वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही है. दोनों दल चुनाव में कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. इसी चुनावी समर के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का इंटरव्यू आया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी, बीजेपी से लड़ाई और चुनाव में क्या होने जा रहा है? इन सभी बातों पर विस्तार से बातचीत की है. आइए आपको बताते हैं उनके इंटरव्यू के कुछ महत्वपूर्ण अंश.