'Uchana में सबका स्वागत'...Gokul Setia को पहली बार Brijendra Singh ने दिया ये जवाब, रुकेगी बयानबाजी?
हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने गोकुल सेटिया के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया और उचाना में सभी का स्वागत किया। साथ ही, उन्होंने बिजली विभाग के निजीकरण के प्रयासों, भ्रष्टाचार और चुनावी धांधलियों पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बात कही.
ADVERTISEMENT

हरियाणा की राजनीति में बयानों के तीर लगातार चल रहे हैं. हाल ही में गोकुल सेटिया द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने तीखा पलटवार किया है. उचाना में दिए गए अपने बयान में बृजेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि "उचाना में सबका स्वागत है," लेकिन साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए विरोधी बयानों और राजनीतिक छींटाकशी को बेबुनियाद करार दिया. उन्होंने कहा कि वे इस तरह की बेहूदा बातों का जवाब देकर उन्हें महत्व या सम्मान देने के पक्ष में नहीं हैं.
बिजली के निजीकरण और भ्रष्टाचार पर बड़ा हमला
इस दौरान बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के निजीकरण के प्रयासों पर भी जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गुड़गांव जैसे बड़े और राजस्व देने वाले हिस्से को निजी हाथों में सौंपने की नूरा कुश्ती की थी. उन्होंने कहा कि एचईआरसी (HERC) द्वारा ऐसी कंपनियों को लाइसेंस देने का फैसला किया गया जिनका बिजली वितरण या उत्पादन से दूर-दूर तक कोई पुराना इतिहास नहीं है. उन्होंने बिजली कर्मचारियों की यूनियन द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की सराहना की, जिसके दबाव में सरकार को कदम पीछे खींचने पड़े.
वोट चोरी और संस्थागत तंत्र पर सवाल
बृजेंद्र सिंह ने देश में चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दों पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों जैसे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी चुनावी धांधलियों और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई गई है. उन्होंने चुनाव आयोग और न्यायपालिका की भूमिका पर भी अपनी बात रखी और कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संस्थागत स्वतंत्रताओं को बनाए रखना बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के इस टास्क को पूरा कर सकेंगे हरियाणा कांग्रेस वाले? रैली में लाखों की भीड़ ला पाएंगे?
