सोनीपत में दिनदहाड़े शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; सिंगर मासूम शर्मा को भी मिली धमकी

सोनीपत के बहालगढ़ में बिश्नोई गैंग ने 'पहल न्यूट्रिशन' शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी और सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली. इस वारदात के दौरान हमलावरों ने प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को भी जान से मारने की सीधी चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

सोनीपत
सोनीपत
google news

हरियाणा के सोनीपत में बेखौफ बदमाशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को बहालगढ़ चौक स्थित 'पहल न्यूट्रिशन' (Pahal Nutrition) के शोरूम पर तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.