Podcast: कैप्टन अभिमन्यु का छलका दर्द, "कोठी कांड में मेरी 70 साल की मामी को चोटी पकड़कर घसीटा गया, बेजुबानों को...जलाया"

हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 2016 के रोहतक कोठी कांड पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके घर को आग लगाई, उनकी बुजुर्ग मामी के साथ मारपीट की और बेजुबान पशुओं को जिंदा जलाने की कोशिश की. पढ़ें कैप्टन अभिमन्यु का पूरा इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कैप्टन अभिमन्यु ने बयां किया कोडी कांड का दर्द.
google news

हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने साल 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उनकी रोहतक स्थित कोठी पर हुए हमले को लेकर पहली बार खुलकर अपना दर्द साझा किया है. एक पॉडकास्ट के दौरान इमोशनल होते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि वह केवल एक राजनीतिक हमला नहीं था, बल्कि उनके परिवार को खत्म करने की एक सोची-समझी साजिश थी.