चंडीगढ़ मर्डर केस: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले बदमाशों का कैथल में एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में...

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले दो शार्पशूटरों को पुलिस ने कैथल में एक मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लकी पटियाल ने ली थी और मुख्य आरोपी हाल ही में मलेशिया से अवैध रूप से भारत आया था.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-9 में 18 मार्च को हुई प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हरियाणा एसटीएफ (STF) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में कैथल के चौशाला गांव में दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.