चरखी दादरी गोलीकांड में 8वां आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा, जानें कौन है ये आरोपी?

Charkhi Dadri Firing Case: चरखी दादरी में 6 अगस्त को सिटी थाने के सामने हुई स्कॉर्पियो फायरिंग मामले में सीआईए को बड़ी कामयाबी मिली है. गोपालवास गांव के पास हुई मुठभेड़ में साहूवास गैंग के मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप उर्फ पंकज को दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

चरखी दादरी गोलीकांड में 8वां आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी गोलीकांड में 8वां आरोपी गिरफ्तार
Google CTA

Charkhi Dadri Firing Case: चरखी दादरी में 6 अगस्त को सिटी पुलिस थाने के ठीक सामने एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में सीआईए (CIA) पुलिस टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है. सीआईए टीम ने गोपालवास गांव के पास एक मुठभेड़ के बाद साहूवास गैंग के सक्रिय सदस्य और इस फायरिंग कांड के मुख्य साजिशकर्ता अमरदीप उर्फ पंकज (निवासी गांव साहूवास) को गिरफ्तार कर लिया है.