हरियाणा के चरखी दादरी में गैंगवार, सिटी थाने के पास ब्लैक स्कर्पियो पर बरसाई गोलियां, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा के चरखी दादरी में सिटी थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने ब्लैक स्कर्पियो पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग कर दी. इस गैंगवार में गाड़ी में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हमले की जिम्मेदारी कथित रूप से रोहित गोदारा गैंग ने ली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
थाने के पास काली स्कॉर्पियो पर बरसाई गोलियां, 7 घायल.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

थाने के बेहद करीब काली स्कॉर्पियो को घेरा और बरसा दी गोलियां.

point

मौके से 20-25 राउंड खोखे भी मिले हैं.

point

नवीन बॉक्सर का कथित ऑडियो वायरल.

हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के कुछ कदम की दूरी पर ही बदमाशों ने गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी है. बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ब्लैक स्कर्पियो गाड़ी को रुकवाकर उस पर अंधाधुंध 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर दी. इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में स्कर्पियो पूरी तरह छलनी हो गई और उसमें सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.