अहमदाबाद प्लेन क्रैश से वो बड़ा हादसा जिसने छीन ली थी 349 जिंदगियां, 29 साल भी याद कर कांप जाती हैं रूह
Charkhi dadri plane crash: अहमदाबाद विमान हादसे ने चरखी दादरी की 29 साल पुरानी उस त्रासदी की यादें ताजा कर दी हैं, जब 12 नवंबर 1996 को दो विमानों की टक्कर में 349 लोगों की जान चली गई थी.
ADVERTISEMENT

चरखी दादरी विमान हादसा
Charkhi dadri plane crash: हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे(Ahmedabad Plane Crash) ने एक बार फिर चरखी दादरी के लोगों के जख्म हरे कर दिए. आज से 29 साल पहले, 12 नवंबर 1996 को हुए भीषण विमान हादसे की यादें आज भी स्थानीय लोगों के दिलों में बसी हैं. उस दिन आसमान में दो विमानों की टक्कर ने 349 जिंदगियों को पलभर में छीन लिया था.