बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की भाभी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट से अनिल विज को देंगी टक्कर, जानिए कौन हैं ये

Chitra Sarwara: कांग्रेस से टिकट ना मिलने के कारण चित्रा सरवारा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. वह अनिल विज को अंबाला कैंट से टक्कर देंगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Chitra Sarwara: अंबाला कैंट से बीजेपी के दिग्गज अनिल विज लड़ रहे हैं. अनिल विज बीजेपी के दिग्गज नेता हैं. 6 बार चुनाव जीत चुके. हरियाणा के गृह मंत्री रहे. ऐसे नेता के खिलाफ दावेदारी पेश करके चित्रा सरवारा वायरल हो गई हैं. चित्रा सरवारा कांग्रेस में होती थीं. अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा की टिकट की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी लेकिन पार्टी ने परविंद्र सिंह परी को टिकट दे दिया.