CJP Protest: जंतर-मंतर पर थाली में जूता रखकर किसकी आरती उतारने लगे छात्र? मेलोडी टॉफी देकर मांगी ये बड़ी चीज
जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के बैनर तले छात्रों ने थाली में जूता और मेलोडी टॉफी रखकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.
ADVERTISEMENT

CJP Protest
नीट (NEET) और नेट (NET) जैसी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देश के युवाओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब एक बेहद अनोखे और उग्र रूप में बदल चुका है. प्रदर्शनकारी छात्र अब जंतर-मंतर पर ही आलती-पालती मारकर बैठ गए हैं और उन्होंने वहां 'खूंटा गाड़' दिया है.