हांसी में CJP की ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम पर लगा ब्रेक! DC के आदेश के बाद उठने लगे सवाल, जानें पूरा मामला
Haryana CJP School Theek Karo Campaign: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की देशव्यापी 'स्कूल ठीक करो' मुहिम के हरियाणा पहुंचने के बाद हांसी डीसी ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं. शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा के स्कूलों में नो-एंट्री का फरमान!
Hansi DC School Order: देशभर के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत CJP की टीम अलग-अलग राज्यों के सरकारी स्कूलों में जाकर वहां की स्थिति का जायजा ले रही है. लेकिन हरियाणा पहुंचते ही इस अभियान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. प्रशासन ने CJP की टीम के स्कूलों में प्रवेश को लेकर सख्त आदेश जारी कर दिया है.
