'चाहे कोई भी हो, नाम भेजो और कार्रवाई करो', जनता दरबार में महिला के आंसू देख गुस्से में आए CM सैनी

Nayab Saini Janta Darbar: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के जनता दरबार में एक महिला खेत का रास्ता बंद होने और सुनवाई न होने पर रो पड़ी. महिला ने दबंगों और अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया. इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सीएम सैनी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच, अवैध पोल हटाने और धमकी देने वालों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त आदेश दिए.

ADVERTISEMENT

CM Nayab Singh Saini
CM Nayab Singh Saini
google news

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के जनता दरबार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. महिला का आरोप था कि दबंगों और पुलिस की मिलीभगत के कारण उसके खेत का रास्ता बंद कर दिया गया है. महीनों से शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो लाचार होकर उसे सीएम के दरबार में आना पड़ा. महिला की दर्दभरी दास्तान सुनकर मुख्यमंत्री सैनी तुरंत एक्शन मोड में आ गए और मंच से ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए.