चुनाव में आगे चल रही कांग्रेस, क्या अंतर्कलह के चलते हार जाएगी हरियाणा?

हरियाणा कांग्रेस में सालों से चली आ रही गुटबाजी चुनाव से पहले फिर से उभर आई है, जहां भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के धड़ों के बीच सत्ता की खींचतान जारी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Politics: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी की अलग ही कहानी चलती रही है. एक साइड भूपिंदर सिंह हुड्डा अकेले. दूसरी साइड होते थे SRK. SRK में S का मतलब सैलजा, R का मतलब रणदीप सुरजेवाला, K का मतलब किरण चौधरी. तीनों हुड्डा के विरोधी लेकिन कभी हुड्डा से नहीं जीत पाने वाले नेता. हुड्डा से परेशान किरण चौधरी चुनाव से ठीक पहले बीजेपी चली गई. हुड्डा विरोधी SRK दरक गया.