कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके ड्राइवर की सड़क हादसे चली गई जान, उनके डिफेंडर का हो गया ये हाल

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुशबाज सिंह जाटान की सोनीपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. ट्रक की टक्कर लगने से जाटान और उनके ड्राइवर की जान गई, जबकि गनमैन घायल है.

ADVERTISEMENT

खुशबाज सिंह
खुशबाज सिंह
google news

पंजाब की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तलवंडी साबो से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी खुशबाज सिंह जाटान की हरियाणा के सोनीपत में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस हादसे में उनके ड्राइवर परमिंदर की भी मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनका गनमैन और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं.