महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई वारदात से दहशत

हरियाणा के महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर देर रात बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की. पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
महम विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल.
Google CTA

Maham news : हरियाणा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने अब जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला रोहतक जिले के महम से सामने आया है, जहां महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के दफ्तर पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस थाने के ठीक सामने हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.