'हाथ में जल लेकर खाई कसम, गद्दारों को जड़ से उखाड़ फेंके हाईकमान', राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बरसे विधायक गोकुल सेतिया

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने हाथ में जल लेकर कसम खाई और बागी विधायकों को पार्टी से निकालने की मांग की. हुड्डा और हाईकमान को दी सख्त नसीहत.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल होने का मामला अब और गरमा गया है. कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने इस पूरे घटनाक्रम पर बेहद सख्त रुख अख्तियार करते हुए अपनी ही पार्टी के हाईकमान को दोटूक नसीहत दे डाली है. सेतिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पार्टी के भीतर छिपी 'बीमारी' को केवल एंटीसेप्टिक लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसे जड़ से उखाड़कर फेंकना होगा.