हरियाणा: 1.20 करोड़ के बीमा के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति पर करवाया जानलेवा हमला

Haryana Crime News: हरियाणा के दादरी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 1.20 करोड़ रुपये के बीमा और पैतृक जमीन के लालच में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. जानिए दादरी की इस हाई-प्रोफाइल क्राइम स्टोरी की पूरी इनसाइड डिटेल.

ADVERTISEMENT

Haryana Crime News
Haryana Crime News
google news

हरियाणा के दादरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने महज चंद रुपयों और जायदाद के लालच में अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल पति का भारी-भरकम बीमा कराया, बल्कि उसकी हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए सुपारी किलर्स का भी सहारा लिया. पुलिस ने इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.