रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर से मोस्ट वांटेड गैंगस्टर कैसे बना रोहतक का दीपक नांदल? जानिए पूरी क्राइम कुंडली
Gangster Deepak Nandal: गुरुग्राम के सुशांत लोक एनकाउंटर के बाद मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक नांदल एक बार फिर चर्चा में है. कभी रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर रहे दीपक नांदल ने अपराध की दुनिया में कैसे कदम रखा, उसका नेटवर्क विदेश से कैसे ऑपरेट हो रहा है, किन-किन रंगदारी और हत्या के मामलों में उसका नाम सामने आया और हरियाणा STF व इंटरपोल उसे पकड़ने के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं?
ADVERTISEMENT

Gangster Deepak Nandal
गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस एनकाउंटर के बाद एक बार फिर गैंगस्टर दीपक नांदल का नाम देश भर की सुर्खियों में आ गया है. इस एनकाउंटर में दीपक नांदल गैंग से संबंध रखने वाले चार शूटर मारे गए हैं और पांचवां शूटर घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बड़ी घटना के बाद हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की रडार पर चढ़े मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक नांदल की क्राइम कुंडली फिर से खंगाली जाने लगी है. करीब 39 साल का दीपक नांदल मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला है.
