दीपेंद्र हुड्डा को राहुल गांधी ने मंच से नीचे उतारा? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का वीडियो सच
Deepender Hooda Viral Video: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा को मंच से नीचे उतार दिया. हरियाणा तक की इस रिपोर्ट में जानिए इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी और असली सच्चाई.
ADVERTISEMENT

चर्चा का विषय बना राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा का वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कई यूजर ये दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा को हड़काते हुए मंच से नीचे उतार दिया. राजनीतिक गलियारों में इस क्लिप के सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उस दौरान मंच पर असल में क्या स्थिति बनी थी.
