अल फलाह यूनिवर्सिटी के रूम नंबर 13 से लिखी गई दिल्ली ब्लास्ट की पटकथा! ATS की पूछताछ में डॉक्टर शाहीन ने उगले कई राज!

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी का रूम नंबर 13 केंद्र में है. डॉक्टर शाहीन अंसारी की गिरफ्तारी के बाद ATS को अहम सुराग मिले हैं. शाहीन, उसके भाई परवेज और डॉक्टर मुजम्मिल पर साजिश में शामिल होने का शक है. जांच एजेंसियां विदेशी कनेक्शन खंगाल रही हैं.

ADVERTISEMENT

delhi blast
delhi blast
google news

दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट ने पूरे देश को हिला दिया है. जांच एजेंसियां अब तेजी से काम कर रही हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कहानी की परतें अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद की ओर मुड़ रही हैं. बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 का कमरा नंबर 13 ही वह जगह है जहां आतंक की पूरी पटकथा तैयार की गई थी. सुरक्षा एजेंसियों को इस कमरे से साजिश रचने के ठोस प्रमाण मिले हैं.