टिंडर पर हनीट्रैप का शिकार हुईं हरियाणा की महिला जज, बदनामी के डर से नौकरानी के नाम पर दर्ज कराई FIR; ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
Haryana Woman Judge Honey Trapped: दिल्ली की एक अदालत ने ₹52.81 लाख की साइबर ठगी और हनीट्रैप के आरोपी दीपक वत्स की जमानत याचिका खारिज कर दी है. जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की असली शिकार हरियाणा की एक महिला जज हैं, उन्होंने बदनामी के डर से खुद के बजाय अपनी नौकरानी के नाम पर FIR दर्ज कराई थी.
ADVERTISEMENT

Woman Judge
Haryana Woman Judge Honey Trapped: दिल्ली की एक अदालत ने ₹52.81 लाख की साइबर ठगी और हनी ट्रैप के आरोपी दीपक वत्स की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इस मामले में एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. कोर्ट ने पाया कि ठगी की असली शिकार कोई साधारण महिला नहीं, बल्कि हरियाणा की एक महिला न्यायिक अधिकारी (Judicial Officer) हैं. लोक-लाज और बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस में खुद के बजाय अपनी नौकरानी के नाम से केस दर्ज करवाया था.