'वह एक प्योर सोल था, हम साथ में...', दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले CA विवेक को याद कर रो पड़े दोस्त
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई.विवेक अपने बीमार पिता की देखरेख के लिए दिल्ली गए थे. इस दर्दनाक हादसे से गुरुग्राम में मातम पसरा है और लचर व्यवस्था के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है.
ADVERTISEMENT

gurugram
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए एक दर्दनाक अग्निकांड ने गुरुग्राम के एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. गुरुग्राम के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तर्जनी और उनकी दो मासूम बेटियों की इस भीषण आग में झुलसने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद से विवेक के दोस्तों, करीबियों और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. हर आंख नम है और लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि पूरा का पूरा परिवार अब इस दुनिया में नहीं रहा.