काली थार से आया..सरेआम EX-गर्लफ्रेंड को पीटा! गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के जवान की हैवानियत, Video वायरल
गुरुग्राम के सेक्टर 56 में दिल्ली पुलिस के सिपाही रौनित यादव ने ब्रेकअप से बौखलाकर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की सोसाइटी में शराब के नशे में जमकर उत्पाद मचाया. आरोपी ने युवती को सरेआम सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा और परिवार को धमकी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

gurugram
हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है. यहां दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की. आरोपी जवान अपनी काली थार गाड़ी से युवती की हाईप्रोफाइल सोसाइटी में घुसा, उसके बाल पकड़े, थप्पड़ मारे और सड़क पर घसीटा. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया है.