Dhruv Rathee Detention: माता-पिता से मिलने पहुंचे थे ध्रुव राठी, तभी पहुंच गई पुलिस और उठा ले गई...जानें सुबह 5 बजे गुरुग्राम में क्या हुआ?

CJP Protest Dhruv Rathee detention: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

ADVERTISEMENT

गुरुग्राम से माता-पिता के सामने उठाए गए ध्रुव राठी!
गुरुग्राम से माता-पिता के सामने उठाए गए ध्रुव राठी!
Google CTA

Cockroach Janta Party Protest Dhruv Rathee detention: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया. प्रशासन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. इसे देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बता दें कि CJP ने शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. प्रदर्शन से पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की है.