ध्रुव राठी की नागरिकता पर उठे सवाल,BJP Neta ने वीजा स्टेटस जांच की मांग की, अब क्या होगा?

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ हुए प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी के शामिल होने के बाद विवाद बढ़ गया है, जहां बीजेपी नेता भास्कर राव ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर उनकी नागरिकता और वीजा शर्तों के उल्लंघन की जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बेंगलुरु में हुए एक हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद देश का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने बेंगलुरु में जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी, वरिष्ठ अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हुए और एसआईआर (SIR) को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई. हालांकि, असली बवाल बेंगलुरु के इस मंच पर ध्रुव राठी की मौजूदगी के बाद शुरू हुआ. ध्रुव राठी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला, जिसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व पुलिस अधिकारी भास्कर राव ने बड़ा दांव खेल दिया है.