'खुद के पैसे से आया'....CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए ध्रुव राठी ने जो कहा वो Modi की टेंशन बढ़ा देगा?

प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए स्पष्ट किया कि वह सरकार गिराने नहीं बल्कि वोटिंग लिस्ट में कथित हेराफेरी (वोट चोरी) के खिलाफ आवाज उठाने आए हैं.

ADVERTISEMENT

ध्रुव राठी
ध्रुव राठी
Google CTA

लोकप्रिय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए. इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों का खुलकर जवाब दिया और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए.