डाइट भत्ता बंद, कोच की सैलरी अटकी, क्या हरियाणा का खेल तंत्र टूट रहा है?

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में 37 हजार खिलाड़ियों को एक साल से डाइट भत्ता और खेल नर्सरियों के कोचों को महीनों से सैलरी नहीं मिली, जिससे खेल व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी
google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आज सरकार पूरी तरह “फन्नी सीएम मॉडल” पर चल रही है, जहां जनता की तकलीफ, खिलाड़ियों का भविष्य और बुज़ुर्गों की ज़िंदगी सरकार के एजेंडे से बाहर हो चुकी है. हरियाणा का नाम कभी खेलों और मेहनत की मिसाल के तौर पर लिया जाता था, लेकिन आज वही प्रदेश खिलाड़ियों की बदहाली, पेंशन कटौती और प्रशासनिक संवेदनहीनता की पहचान बनता जा रहा है.