हरियाणा भर्ती विवाद: 'चेयरमैन बिहार का, नौकरियां बाहरी राज्यों को', दिग्विजय चौटाला का सैनी सरकार पर बड़ा आरोप

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार पर एचपीएससी भर्तियों में धांधली का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि नियमों का बहाना बनाकर एससी-ओबीसी युवाओं को बाहर किया जा रहा है और 90% नौकरियां बाहरी राज्यों के लोगों को दी जा रही हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को 'डमी' बताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

Digvijay Chautala FIR News
Digvijay Chautala FIR News
google news

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने नौकरियों में धांधली और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नायब सिंह सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया है. सिरसा में अपने 'जन-जन अभियान' (हाथ से हाथ जोड़ो अभियान) के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे चौटाला ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्तियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.