अक्षय चौटाला और अर्जुन के विवादित बयानों पर बरसे दिग्विजय चौटाला, बोले- 'अभय सिंह तो बीजेपी के हैं'
जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने जुलाना दौरे के दौरान इनेलो और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इनेलो नेता अर्जुन चौटाला द्वारा एसपी को अपशब्द कहे जाने की निंदा करते हुए मर्यादा में रहने की सलाह दी. दिग्विजय ने दावा किया कि अभय चौटाला और आदित्य देवीलाल असल में बीजेपी और संघ के ही लोग हैं.
ADVERTISEMENT

Digvijay Chautala FIR News
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला इन दिनों हरियाणा में 'जन-जन अभियान' के तहत गांवों के दौरे पर हैं. जुलाना के दौरे के दौरान उन्होंने इनेलो (INELO) और भाजपा (BJP) पर जमकर राजनीतिक हमले किए. इसके साथ ही रोहतक में इनेलो नेता अर्जुन चौटाला द्वारा एसपी (SP) को कथित रूप से अपशब्द या गाली देने के मामले पर भी दिग्विजय ने तीखी प्रतिक्रिया दी.