बामला गांव विवाद: दिग्विजय चौटाला ने दी सफाई, कहा- 'अपमान किया है तो प्रमाण लाएं, सजा भुगतने को तैयार हूं'
Digvijay Chautala statement: हरियाणा की राजनीति में बामला गांव विवाद को लेकर जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. दिग्विजय ने कहा कि अगर उन्होंने गांव का अपमान किया है तो प्रमाण सामने लाए जाएं, वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं. जानिए बामला पंचायत विवाद, काले शीशे वाली गाड़ी वाले बयान और छात्र पंचायत पर दिग्विजय चौटाला की पूरी सफाई.
ADVERTISEMENT

Digvijay Chautala statement
जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बामला गांव के लोगों द्वारा मांगी गई माफी और उनके खिलाफ सुनाए गए 'फरमान' पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. दिग्विजय चौटाला ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बामला गांव का कोई अपमान नहीं किया है और वे इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं.