हरियाणा के इस मशहूर सिंगर की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, सोनीपत से लेकर जींद तक मचा हड़कंप
मशहूर हरियाणवी की Range Rover गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए. वारदात के तुरंत बाद अनिल पंडित समेत 4 बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ली और सीधे गोली मारने की खुली चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया. (photo: Social Media @Facebook.)
मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर जानलेवा हमले की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच सनसनी फैल गई है. खबरों के मुताबिक, दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए.
