हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही डेथ मिस्ट्री: हार्ट अटैक या कुछ और? बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार ने उठाए गंभीर सवाल

Divyanka Sirohi death mystery: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गाजियाबाद में अचानक निधन, बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार और हार्ट अटैक के दावे के बीच सस्पेंस गहराता जा रहा है. जानें दिव्यांका सिरोही डेथ मिस्ट्री, आर्थिक तंगी, डिप्रेशन और आखिरी दिनों की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Divyanka Sirohi death mystery
Divyanka Sirohi death mystery
google news

हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की 30 साल की उम्र में अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. गाजियाबाद स्थित अपने घर में मृत पाई गई दिव्यांका का परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है, जिससे इस मामले में रहस्य गहरा गया है. आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.