बेटा नेशनल टीम में, मां को बनाया राज्यपाल...सुधा यादव को राज्यपाल बनाए जाने पीछे क्या हैं सियासी मायने, जानें
Dr Sudha Yadav News: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है. वहीं उनके बेटे सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय टीम में मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. आखिर बीजेपी इस परिवार पर इतनी मेहरबान क्यों है और इसके पीछे क्या सियासी मायने हैं?
ADVERTISEMENT

कर्नाटक की राज्यपाल बनीं सुधा यादव
Dr Sudha Yadav News: हरियाणा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, उनके बेटे सिद्धार्थ यादव बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक की पत्नी से लेकर बीजेपी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनने तक, डॉ. सुधा यादव का राजनीतिक सफर काफी अहम रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके पुराने संबंधों और पार्टी संगठन में उनके योगदान को भी इस नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, सुधा यादव की चुनावी राजनीति से दूरी और उनके बेटे की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भूमिका को लेकर हरियाणा, खासकर दक्षिण हरियाणा में नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है.
