हरियाणा के किसान ने साधारण ट्रैक्टर को बनाया हाईटेक, अब बिना ड्राइवर जोत रहा खेत, जानिए कितना आया खर्चा

Haryana Kisan News: हरियाणा के किसान बीर विर्क ने एक हाईटेक ट्रैक्टर बनवाया है, जो ड्राइवरलेस है. उन्होंने बताया कि एक बार ट्रैक्टर को सिर्फ कमांड देनी होती है, इसके बाद वो खुद चलता है.

ADVERTISEMENT

Haryana News
करनाल में किसान ने बनाया बिना ड्राइवर वाला ट्रैक्टर (तस्वीर: इंडिया टुडे)
google news

Haryana Kisan News: हरियाणा के करनाल जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक ट्रैक्टर खेत में बिना किसी ड्राइवर के खुद ही चलता हुआ नजर आ रहा है. वीडियाे देखेने ये नजारा किसी साइंस फिक्शन मूवी जैसा लगता है. लेकिन ऐसा वाकई हुआ है.