'नायब सैनी ही मास्टरमाइंड हैं...', दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला, हिसार पुलिस और DGP पर उठाए सवाल
Dushyant Chautala statement: हरियाणा की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने हिसार छात्र गिरफ्तारी मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दुष्यंत ने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताते हुए सीसीटीवी फुटेज, पुलिस कार्रवाई और एसपी को दिए गए कथित निर्देशों पर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

Dushyant Chautala statement
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला ने हिसार में छात्रों की गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को रोकने के मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दुष्यंत ने इस पूरे घटनाक्रम को एक साजिश करार देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी और डीजीपी (DGP) को इसका मास्टरमाइंड बताया है.