'आधी रात को गुंडों की तरह घुसी पुलिस', दुष्यंत चौटाला का CIA पर बड़ा खुलासा, नायब सैनी सरकार को दी खुली चुनौती
Dushyant Chautala CIA allegations: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला ने हिसार की घटना को लेकर CIA पर आधी रात बिना वर्दी छापेमारी, छात्रों के उत्पीड़न और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने नायब सिंह सैनी सरकार को खुली चुनौती देते हुए 27 अप्रैल को महापंचायत बुलाने का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

Dushyant Chautala CIA allegations
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में हुई हालिया घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दुष्यंत ने सीआईए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे 'नायब सैनी के पुलिसिया गुंडे' करार दिया. उन्होंने साफ किया कि यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि छात्रों के हितों और पुलिस की मनमानी के खिलाफ है. विस्तार से जानिए पूरी बात.