"'अब लोकतंत्र का गला घुट चुका है...' AAP सांसदों की बगावत पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, क्षेत्रीय दलों को दी ये बड़ी नसीहत
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कड़ा प्रहार किया है. चौटाला ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट होने का आह्वान किया. जानें दुष्यंत चौटाला ने पंजाब चुनाव और बीजेपी की रणनीति पर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

AAP सांसदों की बगावत पर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान
Dushyant Chautala Statement On AAP: देश की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है. आम आदमी पार्टी (AAP) पार्टी में हुई बगावत के बाद से विपक्षी खेमे में भी खलबली मची हुई है. अब इस बड़े राजनीतिक उलटफेर पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. चौटाला ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है.मीडिया से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने सीधे तौर पर बीजेपी को निशाने पर लिया.