₹51 हजार की बिल्डिंग, पेचकस बनाने का बहाना और ₹20 के नकली सिक्के... सोनीपत में UP पुलिस ने मारी रेड तो पता चली 70 करोड़ वाली कहानी

Sonipat Fake Coin News: हरियाणा के सोनीपत स्थित बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चल रही नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का यूपी की सहारनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पेचकस बनाने के बहाने किराए पर ली गई फैक्ट्री से करीब 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के खपाए जा चुके थे. पढ़िए इस बड़े भंडाफोड़ की पूरी इनसाइड रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

सोनीपत में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश
सोनीपत में नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश
Google CTA

Fake Coins Factory Sonipat:हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के भीतर पिछले 14 महीनों से नकली सिक्के बनाने का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था. इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हरियाणा पुलिस ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके किया है. अनुमान जताया जा रहा है कि यह गिरोह देश भर में अब तक करीब 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के बनाकर खपा चुका है.